प्रिंस अल-वालिद बिन खालिद बिन तलाल अल सऊद, जिन्हें 'स्लीपिंग प्रिंस' कहा जाता था, का 19 जुलाई 2025 को निधन हो गया। वे पिछले 20 वर्षों से कोमा में थे।
2005 में लंदन में एक गंभीर कार एक्सीडेंट में उनके सिर में गंभीर चोट आई थी, जिससे वे कोमा में चले गए। उन्हें सऊदी के किंग अब्दुलअज़ीज मेडिकल सिटी में लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था।
उनके पिता प्रिंस खालिद ने कभी भी जीवन रक्षक सिस्टम को हटाने से मना कर दिया और हमेशा ईश्वर से चमत्कार की उम्मीद करते रहे। 2019 में उनके सिर और उंगलियों की हल्की हलचल से एक बार फिर उम्मीद जगी थी।
20 जुलाई को इमाम तुर्की बिन अब्दुल्ला मस्जिद में उनकी नमाज़े जनाज़ा अदा की गई, जिसमें कई रॉयल फैमिली सदस्य और आम जनता शामिल हुए।
#SleepingPrince ट्रेंड कर रहा है, हजारों लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ की और भावुक पोस्ट्स शेयर की।
यह कहानी केवल एक शहज़ादे की नहीं, बल्कि परिवार के विश्वास और प्रेम की मिसाल है।
अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी तो इसे ज़रूर शेयर करें और ब्लॉग को फॉलो करें।
Moghe bhot afsosh h
जवाब देंहटाएं