Sabih Khan का जन्म 1966 में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुआ था। बचपन में ही उनका परिवार सिंगापुर चला गया, जहाँ उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। एक सामान्य परिवार से आने वाले Sabih ने शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया।
Sabih ने अपने करियर की शुरुआत General Electric (GE Plastics) से की। यहां से उन्होंने सप्लाई चेन और मैन्युफैक्चरिंग का गहरा अनुभव लिया।
1995 में उन्होंने Apple कंपनी जॉइन की, जब Apple संघर्ष के दौर में थी और Steve Jobs वापस नहीं लौटे थे।
Sabih Khan शांत, रणनीतिक और visionary leader माने जाते हैं। Tim Cook के बेहद करीबी हैं और उनके साथ कई बड़े फैसलों में शामिल रहे हैं।
जुलाई 2025 में Apple ने उन्हें Chief Operating Officer (COO) घोषित किया।
वे Jeff Williams की जगह लेंगे और iPhone, iPad, Mac, Apple Watch जैसे प्रोडक्ट्स की ऑपरेशंस कमान संभालेंगे।
Sabih की कहानी यह दिखाती है कि एक छोटे शहर का युवा भी दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी का COO बन सकता है।
यह भारत के युवाओं के लिए सपनों की उड़ान का सबूत है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें